मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने जनसंवाद केंद्र में लंबित मामलों की समीक्षा की। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
रांची।
मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने जनसंवाद केंद्र में लंबित मामलों की समीक्षा की। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
रांची। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने आज रांची स्थित सूचना में जनसंवाद केंद्र में लंबित मामलों की समीक्षा की। इस दौरान सुनील कुमार वर्णवाल ने सरकारी चापाकल का अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने का निर्देश दिया है। वहीं इस दौरान 21 मामलों की समीक्षा की गयी और अधिकारियों को लंबित मामलों के निपटाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
बताते चलें कि जनसंवाद केंद्र में दर्ज शिकायतों के निष्पादन के दौरान प्रधान सचिव ने गिरिडीह जिले में सरकारी चापाकल का अतिक्रमण करने का मामला सामने आने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति का अतिक्रमण गंभीरता का विषय है।
ऐसे मामले में शिकायत दर्ज कराये और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उक्त लोगों को जेल भेजें। वहीं उन्होंने खराब चापाकलों की मरम्मति का भी निर्देश दिया।