
धनबाद।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए चांदकुईया पंचायत में कैंप का आयोजन। पढ़ें पूरी खबर……
धनबाद। धनबाद के अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम के निर्देशानुसार आज बलियापुर प्रखंड के चांदकुईयां ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैंप में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के लिए स्थानीय किसानों से आवेदन प्राप्त किया गया। वहीं उक्त मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, हल्का कर्मचारी, कृषक मित्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।