मुंबई पुलिस ने देवघर से तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
1 min read
देवघर।
मुंबई पुलिस ने देवघर से तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
देवघर। मुंबई पुलिस ने देवघर पुलिस के सहयोग से सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र से गुरुवार को तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई मोबाइल, पासबुक और एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के सैनी थाना क्षेत्र की पुलिस देवघर पहुंचने के बाद सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के नावाडीह में छापेमारी कर एक नामजद अंतरराज्यीय साइबर अपराधी समेत तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के क्रम में पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर अपराधियों के पास से 15 मोबाइल फोन, चार बैंक पासबुक और एक एटीम बरामद किया।
इस समबन्ध में देवघर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया की मुंबई के सैनी थाना में यूपीआई के माध्यम से एक लाख रूपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज हुआ था। मुंबई पुलिस ने देवघर के सोनराय थड़ी के साइबर ठग की पहचान कर उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया और वहां की पुलिस टीम देवघर आयी।
देवघर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी जिसमे तीन अपराधी गिरफ्तार किये गए जिनके पास से बड़ी मात्रा में मोबाईल, चार पासबुक और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया। उन्होंने इसे पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता करार दिया।
NEWSTODAYJHARKHAND.COM