मायके वालों पर ससुराल वालों ने जमकर बरसायीं लाठियां। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
1 min read
चतरा।
मायके वालों पर ससुराल वालों ने जमकर बरसायीं लाठियां। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……...
चतरा। चतरा के सदर थाना क्षेत्र के संघरी गांव में दंपति के सुलह समझौता करने ससुराल गए मायके वालों पर जमकर लाठियां बरसी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधु गांव निवासी हसन खान व असरफ खान शामिल है। वहीं महिला के भाई फिरोज को मामलू चोंटे आई है।
सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। मामले को लेकर महिला के मायके वालों ने सदर थाना में आवेदन देकर दामाद नौशाद खान व उसके घर वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वह अपनी पुत्री का विवाह संघरी गाँव के एनुल खान के पुत्र नौशाद खान से दो वर्ष पूर्व कराई गयी थी। दांपत्य जीवन में अक्सर विवाद होने के कारण दोनों का जीवन कलह में बीत रहा था। पैसों की मांग को लेकर नौशाद व उसके परिवार वाले हमेशा उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। कई बार सुलह समझौता हुआ।
लेकिन फिर भी वे लोग नहीं सुधरे। शनिवार को उसकी पुत्री का फोन आया। उसके बाद तीन चार की संख्या में बोलेराे वाहन से मायके वाले अपनी पुत्री के घर संघरी गांव पहुंचे। सुलह समझौता के दौरान दोनों ओर से कहा सुनी हो गयी जिसके बाद मायके वालों को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की गयी। इतना ही नहीं लोगों ने वाहन का शीशा तक तोड़ दिया।