मानसून के 4 जुलाई तक देश के 90 फीसदी हिस्से में पहुंचने की संभावना। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
नई दिल्ली।
मानसून के 4 जुलाई तक देश के 90 फीसदी हिस्से में पहुंचने की संभावना। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिणी प्रायद्वीप पर चक्रवात ‘वायु का असर खत्म हो गया है। ऐसे में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के 21 जून को महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। बहुप्रतीक्षित मानसून दक्षिण कोंकण और गोवा में 21 तो पूरे महाराष्ट्र में 24 या 25 जून को छाएगा। साथ ही मानसून के 4 जुलाई तक देश के 90 फीसदी हिस्से में पहुंचने की संभावना है।
मानसून के मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के पूरे महाराष्ट्र को कवर करने की संभावना है।
मराठवाड़ा और विदर्भ जैसे सूखे इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद है। इन इलाकों में अभी भारी जल संकट का सामना करना पड़ा रहा है। विभाग के अनुसार, अरब सागर में उठे चक्रवात वायु के कारण मानसून में देरी हुई है और इसका असर खत्म होने के बाद अब मानसून के तेजी से आगे बढऩे की उम्मीद है।