मानसून की पहली बारिश ने जगाया किसानों को, खेती के कार्य में लगने को तैयार। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
गढ़वा।
मानसून की पहली बारिश ने जगाया किसानों को, खेती के कार्य में लगने को तैयार। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
(गढ़वा से संवाददाता-विवेक चौबे)
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखण्ड में मानसून की पहली बारिश ने शनिवार को जगाया किसानों को। झमाझम पानी गिरते देख किसानों के अंदर फुर्ती जग आई। किसानों को एक दूसरे से वार्तालाप के दौरान उनकी बातों में एक ऐसा भावना उत्पन्न हुआ की अब खेत व फसल के लिए कमर कस किसानों को तैयार हो जाना चाहिए।
वहीँ दूसरी तरफ बढ़ती गर्मी से भी निजात दिया मानसून की पहली बारिश ने।गर्मी से लोग पसीने से तर-ब-तर हो तंग आ गए थे।वहीँ कांडी प्रखण्ड के सभी गांवों में बिजली नहीं होने के कारण गर्मीं से बचाव के लिए हाथ के पंखे का इश्तेमाल खूब किया जा रहा था,किन्तु ईश्वर की कृपा व प्राकृतिक की इच्छा से पानी गिरने से संभवतः गर्मी का अंत हुआ।
वहीँ पानी गिरते देख कुछ ग्रामीणों ने कहा की आद्रा अपना रंग दिखा रहा है। बता दें की आसमान में काला-काला बादल छाए हुए था।
बिना तड़क-मलक यानि बिना गर्जन के ही पानी झमाझम गिरता रहा।वहीँ कुछ ग्रामीणों का कहना था की धान,मक्का,अरहर,तिल सहित अन्य मौसमी फसलों के बिज बो दिया जाना चाहिए।