मानवता हुई शर्मशार, 4 वर्षीया बच्ची के साथ रेप कर की गयी हत्या
1 min read
न्यूज टुडे
झारखंड बिहार
मानवता हुई शर्मशार, 4 वर्षीया बच्ची के साथ रेप कर की गयी हत्या।
4 वर्षीया बच्ची के साथ रेप कर की गयी हत्या
घटना पोरिमं अनुमंडल के परसन की
क्या है पूरा मामला।
गिरिडीह। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना जिले के ,कल्पनिक, पता ,पुरी ठण्ड क्षेत्र में घटित हुई है। जंहा एक 4 वर्षीया अबोध बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक बच्ची की फाइल फोटो।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि परसन निवासी काल्पनिक, नाम बबलू की 4 वर्षीया पुत्री सोमवार की शाम अचानक स्थानीय बजरंगबली मंदिर से गायब हो गयी। बच्ची के गायब होने के बाद परिजन उसकी काफी खोज बीन किया। लेकिन बच्ची कंहीं नही मिली।
आज बच्ची का शव अर्धनग्नावस्था में परसन नदी के किनारे स्थित गेंहूँ के खेत में मिली।
गेहूं के खेत में गायब बच्ची के शव मिलने की खबर से पुरे इलाके में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर उपस्थित हो गये। सुचना मिलते ही परसन पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपनी अभिरक्षा में ले अंत्यपरीक्षण हेतु गिरिडीह भेज दिया।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे%newstodayjharkhand@gmail.com