मानवता हुई तारतार, 85 वर्षीय सास के साथ दामाद ने किया दुष्कर्म। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
लातेहार।
मानवता हुई तारतार, 85 वर्षीय सास के साथ दामाद ने किया दुष्कर्म। पढ़ें पूरी खबर…….
लातेहार। लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के कुचिला गांव में शुक्रवार की रात 85 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ उसी के 45 वर्षीय दामाद सूरजदेव राम ने दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार सूरजदेव राम (लोटवा, पलामू) शुक्रवार को अपने ससुराल कुचिला आया हुआ था। रात में खाना खाने के बाद वह एक कमरे में सोने चला गया। बगल के ही एक कमरे में उसकी सास सोयी हुई थी। तभी उस हवशी का जानवर जग उठा और कर डाली इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना सास के कमरे मे घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।आपको बता दे कि इस मामले की जानकारी तब हुयी जब सुबह काफी देर तक वृद्ध महिला घर से बाहर नहीं निकली तो उसकी खोज खबर लेने परिजन उसके कमरे में गये। तभी देखा कि वह बेसुध पड़ी हुई है. परिजन स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद उसे बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डा संजय सुबोध ने उसकी जांच की। इस दौरान वृद्ध महिला ने चिकित्सक को रात में हुई घटना की जानकारी दी।आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है.उधर दामाद सुर्यदेव राम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बरवाडीह एवं छिपादोहर पुलिस छापामारी चला रही है।