माघ पर्व के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
चाईबासा।
माघ पर्व के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल। पढ़ें पूरी खबर…….
जगन्नाथपुर। चाईबासा जिले के जगन्नाथपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी संजीत कुमार महाराणा को सियालजोड़ा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि अभियुक्त संजीत कुमार महाराणा पर एक महिला के छेड़छाड़ का आरोप है। घटना के अनुसार आरोपी वर्ष 2013 में माघे पर्व के अवसर पर पर्व मनाने के लिए मंझारी थानान्तर्गत भरभरिया गाँव गया था जहाँ अभियुक्त ने किसी महिला के साथ अभद्रतापूर्ण आचरण एवं छेड़छाड़ किया था जिसके बाद महिला ने मंझारी थाना में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाई थी। उस समय से अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा था। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि अभियुक्त संजीत कुमार महाराणा के विरुद्ध माननीय न्यायालय चाईबासा से कुर्की वारण्ट प्राप्त हुआ था, अभियुक्त के घर को कुर्की-जब्ती करने का विचार कर रहे थे तो गुप्त सूचना मिली कि अभियुक्त घर मे ही है। जिसके बाद त्वरित करवाई करने पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हो सकती है। इसी सूचना पर त्वरित करवाई करते हुए अभियुक्त संजीत कुमार महाराणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वहीं गिरफ्तारी दल में थाना प्रभारी मोदक के साथ स०अ०नि० उमेश प्रसाद, दिलीप कुमार, तारकनाथ सिंह एवं जिला बल के जवान शामिल थे।