महिला शसक्तीकरण की आवाज बुलंद करती हिंदी फिल्म- “मीरा माथुर” 20 मार्च को रिलीज
1 min read
महिला शसक्तीकरण की आवाज बुलंद करती हिंदी फिल्म- “मीरा माथुर” 20 मार्च को रिलीज…
NEWSTODAYमुम्बई : महिला शसक्तीकरण की आवाज बुलंद करती हिंदी फिल्म- “मीरा माथुर” 20 मार्च को रिलीज की जाएगी। “मीरा माथुर” फ़िल्म का ट्रेलर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलीज किया गया। बता दें कि ‘‘मीरा माथुर’’ एक नारी प्रधान फिल्म है। इस फिल्म में मीरा माथुर का किरदार खुशी राजपूत ने निभाया है। यह फिल्म एक दम्पति की सच्ची कहानी पर आधारित है। मीरा माथुर की शादी दर्पण माथुर से हुई है। दर्पण एक कॉर्पोरेट कंपनी में काम करता है। समाज में उसकी बहुत इज्जत है,किन्तु वह संतान पैदा करने में असमर्थ है। अपना पूरा फ़्रस्ट्रेशन हमेशा मीरा के ऊपर निकालता है। मीरा की लाइफ में कार्तिक व राहुल के आने से उसका नारीत्व जाग जाता है। नारी सशक्तिकरण को केन्द्र में रखकर फिल्म निर्मित की गई है। पारिवारिक ज़िन्दगी में आने वाले उतार चढ़ाव को एक महिला अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना करती है, यही इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म का फिल्मांकन बहुत खूबसूरती के साथ किया गया है
इस फिल्म में इमोशंस है, सस्पेंस है व ड्रामा भी है। फिल्म का गीत- संगीत भी मधुर है। ‘‘मीरा माथुर’’ को रोहित कुमार सिंह, मोहम्मद मुनव्वर खान व उसमान खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके लेखक- निर्देशक राहुल के सिंह हैं। फिल्म में गीत व संगीत विवेक बक्शी का है। कोरियोग्राफर इशाक खान, एडीटर रोहित कुमार सिंह, आर्ट इकबाल व सिनेमाटोग्राफर शक्ति सोनी हैं। शेखर प्रेम देवगन सह निर्माता, अब्दुल कासिम व राजेश जोत्शी कार्यकारी निर्माता हैं। इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने “ए” सर्टिफ़िकेट दिया है
इसमें खुशी राजपूत के साथ एलेन कपूर, अश्विन कपूर व रमन अग्निहोत्री ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म आर के बी प्रोडक्शन के फिल्म वितरक राज कुमार व संजय जोशी द्वारा रिलीज की जा रही है। मौके पर- फिल्म की स्टार कास्ट, निर्माता, निर्देशक के अलावा डिस्ट्रीब्यूटर- राजकुमार व सहयोगी वितरक- संजय जोशी समेत कॉमेडियन- सुनील पाल व अभिनेता- अली खान सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।