महिला कांग्रेस सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनी दिल्ली की नताशा शर्मा
1 min read
महिला कांग्रेस सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनी दिल्ली की नताशा शर्मा
- नताशा पहले भी इस पद पर काम कर चुकी हैंl
- राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बनने के बाद नताशा का लक्ष्य पार्टी से महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने का है
NEWSTODAYJ – दिल्ली की नताशा शर्मा अब कांग्रेस की सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगीl नताशा शर्मा को महिला कांग्रेस सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बनाया गया हैl महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता दवे ने दिल्ली की नताशा शर्मा पर बड़ा भरोसा जताया हैl उनके काम को देखते हुए उन्हें एक बार फिर महिला कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी हैl खास बात ये है कि नताशा पहले भी इस पद पर काम कर चुकी हैंl जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पार्टी का काम आगे बढ़ायाl
ये भी पढ़े…
पार्टी के प्रति उनके लगन और वफादारी को देखते हुए 2017 में चुनावी मैदान में उतरने को कहा गयाl कांग्रेस ने नताशा को दिल्ली नगर निगम के चुनावी दंगल में उताराl सोशल मीडिया की राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बनने के बाद नताशा का लक्ष्य पार्टी से महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़ने का हैl उनका कहना है कि महिलाएं जिस तरह घर संभाल सकती हैं तो फिर देश की जिम्मेदारी क्यों नहीं उठा सकतींl इसके साथ ही नताशा पार्टी में थर्ड जेंडर का भी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कराना चाहती हैंl