महाविष्णु यज्ञ लेकर समिति ने की प्रेस वार्ता।।
1 min read
महाविष्णु यज्ञ लेकर समिति ने की प्रेस वार्ता।।
NEWS TODAY (रंजीत कुमार सिन्हा/भूली)- भूली ई ब्लॉक सेक्टर 5 दुर्गा मंदिर के पास नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है
जिसको लेकर आयोजन समिति ने कल एक प्रेस वार्ता रखी वही आपको बताते चले कि प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू प्रसाद हाडी ने बताया कि नौ दिवसीय महाविष्णु यज्ञ कर रहे हैं। इसमें विश्व शांति के लिए यह तीसरी बार यहां यज्ञ करा रहे हैं इस यज्ञ में अगल बगल के गांव से लोग सम्मिलित होते हैं लगभग 500 से 600 के बीच में कलश यात्रा सी ब्लॉक होते हुए भी ब्लॉक ए ब्लॉक फिर भूली बस्ती पहुंचकर देवस्थल तलाव से जल भरकर अपने यज्ञ स्थल में पहुंचेगी। वही उन्हो उन्होंने बताया कि इस यज्ञ में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है और अंतिम दिन महा भंडारे का आयोजन भी किया गया है।वही महंत श्यामसुंदर दास ने बताया कि इस यज्ञ में कथावाचक हरिहर धाम से सुमित्रा देवी राम कथा प्रवक्ता है जो रामचरितमानस का 9 दिन पाठ करेंगे और वाराणसी से यज्ञ के विद्वान वृंदावन धाम से बांके बिहारी जी उपस्थित होंगे जो 9 दिन रासलीला का मंचन करेंगे।।