महतो हत्याकांड को लेकर आजसू ने निकाला जुलूस हुई सैकड़ों ग्रामीणों की गिरफ्तारी
1 min read
धनबाद।
महतो हत्याकांड को लेकर आजसू ने निकाला जुलूस हुई सैकड़ों ग्रामीणों की गिरफ्तारी…
बलियापुर। पुलिस प्रशासन के विरुद्ध पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आजसू पार्टी जिला अध्यक्ष मंटू महतो के नेतृत्व में गुरूवार को बलियायापुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी हीरूचरण महतो के पुत्र मनोज महतो हत्याकांड को लेकर संज्ञा का फुटबॉल मैदान से गंगापुरा बलियापुर बाजार होते हुए……
जुलूस निकाला गया और सैकड़ों ग्रामीणों ने गिरफ्तारी दी। रांची में बीटेक की पढ़ाई कर रहे मनोज महतो 31 जनवरी 2018 को रांची जाने के क्रम में रास्ता से अपहरण कर लहूलुहान स्थिति में रामगढ़ घाटी में फेंक दिया जाता है थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय एवं आजसू कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई स्थिति बिगड़ते देख सिन्दरी पुलिस एवं तीसरा थाना पुलिस एवं सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी भी बलियापुर थाना दल बल के साथ पहुंची।
मामले पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि रामगढ़ पुलिस ने मामले की अनदेखी कर एफआईआर तक दर्ज नहीं की थी…
जबकि आजसू के आंदोलन पर रामगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और मृतक मनोज का मोबाइल डिटेल्स खंगाली जिसके अनुसार मनोज रांची के लिए निकला था और 5 दिनों तक बलियापुर क्षेत्र में ही रहने का लोकेशन मिला जबकि मामले में मनोज के पिता हिरु चरण महतो ने भी बलियापुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था……
समयरहते अगर बलियापुर पुलिस कार्रवाई की होती तो आज मनोज महतो जीवित अवस्था में रहता। मामले में सिंगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने कहा कि मामला को गंभीरता से लिया गया है फिलहाल रामगढ़ पुलिस मामले से संबंधित सारी जानकारियां ली जा रही है शीघ्र ही मामले का उद्भेधन कर लिया जाएगा।
मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैदर अली महावीर माधव सुरेश महतो दिवाकर महतो धनु महतो रूपेश कुमार प्रमाणिक अख्तर खान एजाज अहमद गौर चंद्र महतो विश्वनाथ पाल संजीत कुमार महतो सुरेश कुमार महतो पंचायत समिति सदस्य विकास सुजीता देवी राधा देवी जुड़न देवी गजाधर रजवार सुरेश मोदक राधे श्याम महतो नियती देवी चानू देवी खेलो देवी सार्थी देवी रिंकू कुमारी सुनीता देवी कविता देवी शांति देवी सरोज खान सहीत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
न्यूज़ टुडे झारखंड बिहार।
रखे आप को आप के आस पास के ख़बरों से आप को आगे,,,,,9386192053