मतदान का अधिकार है बड़े जिम्मेदारी, इसे समझदारी से निभाए-अजय राय
1 min read
(बक्सर)
मतदान का अधिकार है बड़े जिम्मेदारी, इसे समझदारी से निभाए-अजय राय….!
बक्सर:-जिले के डुमराँव के स्किल माइंडस के तहत इंडिया चेंजमकेर अवार्ड से राष्ट्रीय स्तर पर समान्नित अजय राय का कहना हैं कि भारत की आबादी लगभग 130 करोड़ की है। मतदाताओं की संख्या और विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपनी प्रमुख भूमिका निभाते हैं। 2014 में पात्र मतदाताओं की संख्या करीब 81.45 करोड़ थी, जिनमें से 2.31 करोड़ मतदाता अपना वोट पहली बार दे रहे थे। इन आंकड़ों का प्रभाव उनके द्वारा दिए गए वोट और प्रतिनिधित्व में निहित हैअजय ने लोकतंत्र में वोट की महत्वा को समझाते हुए लोगो के साथ-साथ विशेष कर युवा वर्ग से वोट करने के लिए अपील करतेहुए कहा कि भारत की आधी से ज्यादा आबादी 25 साल से कम उम्र की है और 65 प्रतिशत से ज्यादा 35 से नीचे की है। भारत के लोकतंत्र में युवाओं की ताकत को कमजोर या नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है। फिर भी कुछ कारणों से युवा और पहली बार के मतदाताओं के लिए मतदान प्रभावशाली नहीं रहा है। युवा मतदाताओं की ऐसी भागीदारी के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हम कुछ कारणों पर नज़र डालते हैं कि युवाओं को क्यों आगे आकर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए और सही पार्टी को अपना वोट देना चाहिए।NEWSTODAYJHARKHAND.COM