
न्यूज टुडे
मकर सक्रांति के मौके पर पतंग में लिखे स्वच्छता का संदेश लहराया नगर निगम।
धनबाद। मकर सक्रांति के मौके पर नगर निगम द्वारा धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। धनबाद के मेयर, सांसद विधायक व नगर आयुक्त ने पतंगबाजी कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर कई स्लोगन पतंग के उपर हैं स्वच्छता को लेकर पतंग के ऊपर अच्छे अच्छे स्लोगन लिखे हुए थे।
कागज की पतंग मंगवाई है। हरा रंग गीले कचरा रखने और नीला रंग सूखे कचरा रखने का प्रतीक माना जाता है। दोनों रंग के मिश्रण वाली पतंग इसलिए मंगवाई गई है ताकि शहरवासी कचरा संग्रह के लिए नीले व हरे रंग की डस्टबिन का उपयोग करें। अब धनबाद के लोगो को इस मुहिम निगम का साथ दे और धनबाद को साफ और स्वच्छ बनाये।
नगर निगम के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल एवं नगर आयुक्त राजीव रंजन ने बच्चों के बीच पतंग वितरण कर महोत्सव की शुरुआत की। सांसद पीएन सिंह ,धनबाद विधायक राज सिन्हा ,सिंदरी विधायक फूलचंद मंडल और निगम के मेयर व नगर आयुक्त भी इस दौरान पतंगबाजी किया पतंग बाज़ी में धनबाद के और भी गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्वच्छता बने संस्कृति
निगम के नगर आयुक्त राजीव रंजन ने कहा है कि स्वच्छता एक संस्कृति बने और हर घर इस संस्कृति को अपनाए इसलिए आज इस महोत्सव का आयोजन किया गया है ताकि लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। वहीँ मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि सभी त्यौहार हमारे जीवन की स्वच्छता से जुड़ा हुआ है इसलिए लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो इस आयोजन का यही मुख्य उद्देश्य है।
न्यूज़ टुडे झारखंड आपके आसपास के खबरों से आपको रखे आगे आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं& newstoday jharkhand@gmail.com watsaap 9386192053
Bahut acchi khabar rahta hai dhanbad Ka mai dhanbad she bahar rahte hue bhi khabar milta hai
Thanks sir ji