मंत्री ने मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओ को मध्याह्न भोजन परोसा, टेकलाल महतो बताए मार्ग पर चलकर ही आज मुझे शिक्षा मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ-जगरनाथ महतो
1 min read
मंत्री ने मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओ को मध्याह्न भोजन परोसा, टेकलाल महतो बताए मार्ग पर चलकर ही आज मुझे शिक्षा मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ-जगरनाथ महतो
NEWS TODAY बेरमो:- शनिवार को आदर्श उच्च विद्यालय की छात्राओ ने संथाली नृत्य व गीत गाकर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का स्वागत किया।स्वर्गीय टेकलाल महतो स्मारक समिति द्वारा पिछरी तेनु बोकारो नहर स्थित चौक में पूर्व सांसद स्व• टेकलाल महतो की 75 वी जयंती मनायी गयी। तेनु बोकारो नहर के समीप बने चौक पर स्व• टेकलाल महतो की चित्र पर फूलमाल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि टेकलाल बाबू झारखंड अलग राज्य के पुरोधा आंदोलनकारी थे। उनके आंदोलन के बल पर ही आज झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ। कहा कि वे एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ नेता थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही आज मुझे शिक्षा मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्मारक समिति द्वारा आयोजित राजकीय मध्य विद्यालय में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया।
शिक्षा मंत्री राजकीय मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश पाठक से विद्यालय की स्थिति से अवगत हुए। साथ ही एमडीएम द्वारा दिये जा रहे मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया। अपने हाथों से विद्यालय के छात्र व छात्राओ को मध्याह्न भोजन परोसा। साथ ही प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुभाष महतो से खिचड़ी दिए जाने में दाल की मात्रा पूछा। वही आदर्श उच्च विद्यालय प्रधानाचार्य धनेश कुमार महतो ने शिक्षा मंत्री को खोरठा किताब व चित्र भेंट कर सम्मानित किया।मंत्री से विद्यालय स्थायी करने की बात कही कहा कि विद्यालय स्थाई प्रस्वीकृति के लिए फाइल जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में है। शिक्षा मंत्री ने आनन फानन जिला अधिकारी से बात कर विद्यालय की फाइल जल्द सरकार को भेजने की बात कही। ताकि स्थायी स्वीकृति मिल सके। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी , बेरमो प्रमुख गिरजा देवी, मुखिया कल्पना देवी, बनवीर मिश्रा, जयलाल महतो, वासुदेव महतो, सूरज महतो, बैजनाथ महतो,मदन महतो, विक्की आनन्द महतो, मंगल हंसदा, कपिलदेव महतो, प्रकाश महतो, देवीलाल मांझी आदि मौजूद थे।