भ्र्ष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एएसआई महेंद्र कुमार को 7 हजार ऱु रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
1 min read
(धनबाद)
भ्र्ष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एएसआई महेंद्र कुमार को 7 हजार ऱु रिश्वत लेते किया गिरफ्तार….!
धनबाद। भ्र्ष्टाचार निवारण ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एएसआई महेंद्र कुमार को 7 हजार ऱु रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई भागाबांध ओपी में पदस्थापित है। टीम एएसआई को गिरफ्तार कर धनबाद लौट आई है। आगे की कार्रवाई में एसीबी अब रिश्वतखोर एएसआई को जेल भेजने की तैयारी में है….!बताया जा रहा है कि भागाबांध निवासी संजय कुमार विश्वकर्मा से एक केस के निपटारे के लिए एएसआई के द्वारा रिश्वत मांगी गई। संजय रिश्वत देने को राजी नहीं था। इसके बाद संजय ने एएसआई के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई…..!
एसीबी शिकायत की जाँच करने के उपरांत एएसआई को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार की सुबह 8 बजे संजय ने एएसआई को बुलाकर 7 हजार ऱु घुस की रकम उसके हाथों में सौपी एसीबी टीम ने उन्हें धर दबोचा।