भोजपुरी कलाकार की देखते देखते 50 लाख की सम्पति जलकर राख। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
सारण।
भोजपुरी कलाकार की देखते देखते 50 लाख की सम्पति जलकर राख। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर….
सफर से आज सड़क पर कलाकार।
(सारण से हरि किशोर सिंह की रिपोर्ट)
अमनौर(सारण)। अमनौर प्रखंड स्थित बंजारा म्यूजिकल ग्रुप के बेस कैम्प मे हुई आग लगी की घटना मे लगभग 50 लाख की सम्पति जलकर राख हो गयी। आगलगी की घटना की खबर पाकर स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मसक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
लेकिन देखते देखते हजारों आंखो के सामने एक भोजपुरी कलाकार के संघर्ष का आशियाना जलकर राख हो गया।और भीड़ आग पर काबू पाने मे पुरी तरह असहाय रही। वहीं अमनौर प्रखंड सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने कलाकार को जमीन दान कर बसाया। प्रशासनिक उपेक्षा का लगाया आरोप। वहीं प्रखंड मे नहीं है अग्निशमन ।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों मे काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का मानना है कि प्रत्येक साल प्रखंड मे आग लगी की घटना घटती है और सम्पति के राख होने के बाद दमकल की गाड़ी छपरा से आती है। प्रखंड मे अग्नि शमन की व्यवस्था के पिछे स्थानीय जन प्रतिनिधि और प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस पहल नही की गई। अगर अग्नि शमन की व्यवस्था प्रखंड मे होती तो बहुत हद तक आग बुझाई जा सकती है।