भूली में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के मंदिर का निर्माण कार्य शुरु
1 min read
भूली में भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के मंदिर का निर्माण कार्य शुरु
NEWS TODAY(रंजीत कुमार सिन्हा)भूली- भूली कायस्थ एकता मंच के द्वारा भूली बी ब्लॉक स्थित चित्रगुप्त भवन सह विवाह भवन परिसर,मे चित्रांशो की पहल से भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज के मंदिर का निर्माण कार्य शुरु किया गया।
ये भी पढ़े-वासेपुर एवं नया बाजार में सीएए एनआरसी में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे लोगो के साथ एसडीएम राज महेश्वरम ने बुलाई अहम बैठक।
वही आपको बताते चलें कि भूली कायस्थ एकता मंच की एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण पर विचार विमर्श किया गया था तथा पारित किया गया कि मंदिर निर्माण जरूरी है जिसको लेकर आज चित्रगुप्त भवन परिसर में भगवान चित्रगुप्त के मंदिर का कार्य प्रारंभ किया गया। चित्रांश संजय कुमार बख्शी ने नारियल फोड़ कर एवं पूजा कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत की। वही इस अवसर पर समिति के संरक्षक चित्रांश नीलू कांत सिन्हा, प्रमोद कुमार सिन्हा,रंजीत कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, सत्येद्रं कुमार सिन्हा,जीतेद्रं सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, राजकुमार जी, अमित सिन्हा, बबलू लाला, सुमन अंबषट,आदि कई चित्रांश उपस्थित थे।।