
धनबाद।
भाजपा के पुराने नेता ने धनबाद विधानसभा से भाजपा के टिकट पर दावेदारी पेश की। पढ़ें पूरी खबर…….
भूली। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनेता अपनी अपनी टिकट पर दावेदारी करते नजर आ रही है तो वहीं भूली ई ब्लॉक निवासी भाजपा के रहे पुराने कैडर सह सहकारिता मंच के पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन तिवारी ने भी धनबाद विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने के मूड में है और अपनी दावेदारी भाजपा के आलाकमान को भी लिखित रूप से दे दिया है। प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नवीन तिवारी ने बताया कि वर्ष 1980 से भाजपा में सक्रिय भागीदारी के साथ जिम्मेवारी पूर्वक कार्य करता आए हैं इससे पूर्व 1977 में जनता पार्टी जेपी आंदोलन में भी विद्यार्थी जीवन के दौरान पूरी सक्रियता से कार्य को निभाया है। उन्होंने आलाकमान को लिखित आवेदन में बताया है कि वो 39 वर्षों से भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा कर्मठता एवं इमानदारी पूर्वक कार्य करता रहा है और आजीवन करते रहेंगे साथ में उन्होंने यह भी दर्शाया है कि पार्टी की ओर से भूली नगर का महामंत्री का दायित्व सौंपा गया था उसके पश्चात भूली नगर का दो बार अध्यक्ष धनबाद प्रखंड का उपाध्यक्ष धनबाद जिला व्यवसाय प्रकोष्ठ का महामंत्री सहकारिता मंच का धनबाद जिला अध्यक्ष तथा 1995 से कई बार धनबाद विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव संचालन समिति में तथा भूली नगर का चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी को भी पूरी कर कर्मठता पूर्वक निर्वहन किया
उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है की पाटी उनको टिकट देगी। वहीं आपको बताते चलें कि पुराने कैडर होने के नाते नवीन तिवारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ सहित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गृह मंत्री भारत सरकार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी माथुर जी नंदकिशोर यादव चुनाव प्रभारी एवं मंत्री पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार और धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह झारखंड प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री को पत्र देकर
आगामी 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव मैं भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश की है। वही इस प्रेस वार्ता में महेश सिंह जिला कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य उमेश्वर झा विद्यापति समिति अध्यक्ष सब भारतीय मजदूर संघ जिला सह मंत्री एवं भाजपा सदस्य दिनेश तिवारी आदि उपस्थित थे।