भूली के एमपी हॉल मैदान में धनबाद से झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी सरोज सिंह के पक्ष में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मांगा वोट
1 min read
यहाँ देखे वीडियो।
(धनबाद)
भूली के एमपी हॉल मैदान में धनबाद से झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी सरोज सिंह के पक्ष में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मांगा वोट।
भूली:बी ब्लॉक स्थित एमपी आई ग्राउंड मे झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी सरोज सिंह के पक्ष में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने मांगा वोट। वहीं इस दौरान मंच का संचालन कन्हैया पांडे और मंच की अध्यक्षता गुड्डू वर्मा ने की वही झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी को कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया वही अपको बताते चले की बाबूलाल मरांडी ने मंच से विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहां की भाजपा पूंजीपतियों कि सरकार है गरीबों से इनका कोई वास्ता नहीं भाजपा की 5 सालों की सरकार में विकास का कार्य बिल्कुल ठप रहा उन्होंने रघुवर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों मेंजिस तरह झारखंड में जन समस्याएं बढ़ी है रघुवर सरकार कहती थी कि 2019 तक घर-घर में बिजली लाएंगे अगर नहीं ला सके तो जनता के बीच वोट नहीं मांगने जाएंगे तो अब किस मुंह से वोट मांग रहे हैं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में बिजली पानी और महंगाई चरम सीमा पर है उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाएं असुरक्षित है 5 सालों की सरकार में विकास का काम बिल्कुल ठप रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित नहीं है जिस तरह के आए दिन बलात्कार जैसी घटनाएं घट रही हैं इससे तो लगता है कि भाजपा की सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने मंच से झारखंड विकास मोर्चा के धनबाद प्रत्याशी सरोज सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की और झारखंड में झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनने का दावा किया।। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहनवाज आलम, मानिक तिवारी, भास्कर शर्मा, भीम डे ,मनोज महतो ,मधु चौधरी ,प्रदीप विश्वकर्मा ,मुकेश लाल यादव ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।।NEWSTODAYJHARKHAND.COM