भिक्षाटन कर जीवन यापन कर रही अज्ञात विक्षिप्त महिला ने शिशु को दिया जन्म। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
गुमला।
भिक्षाटन कर जीवन यापन कर रही अज्ञात विक्षिप्त महिला ने शिशु को दिया जन्म। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
गुमला। गुमला के रायडीह थाना के समीप भलमंडा यात्री पड़ाव में भिक्षाटन कर जीवन यापन कर रही एक अज्ञात विक्षिप्त महिला ने एक शिशु को जन्म दिया है।
बताते चलें कि शिशु लड़का है। वहीं स्थानीय सहिया अंजू लकड़ा ने उक्त महिला को बाइक से सीएचसी रायडीह पहुंचाया।
वहीं स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर फोन कर एम्बुलेंस को सूचना दी। बता दें कि एम्बुलेंस आया भी लेकिन वह महिला एम्बुलेंस से जाने को तैयार नहीं हुई।
इसके बाद एम्बुलेंस वापस लौट गया। वहीं डॉ अनमोल कुजूर ने बताया कि शिशु स्वस्थ्य है। परंतु शिशु का वजन निर्धारित मात्रा से कम 1:400 ग्राम है। यानी लो बर्थ वेट बेबी है। चिकित्सक ने इसे गुमला सदर अस्पताल रेफर करने की बात कही।