रांची में भालू का आतंक किया दो लोगों को घायल
1 min read
रांची।
रांची में भालू का आतंग किया दो लोगों को घायल….!
रांची। लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के सीमारडी पंचायत के रूदनी जंगल में जलावन का लकड़ी चुनने गए दो व्यक्ति जितेंद्र बिरहोर एवं गणेश बिरहोर पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया है कि दोनों सोमवार को रूदनी जंगल में जलावन के लिए सूखी लकड़ियां लाने गए थे। अचानक जितेंद्र बिरहोर पर भालू ने हमला कर दिया, उसका बचाव करने गये गणेश बिरहोर पर भी भालू ने हमला कर दिया.
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जितेंद्र बिरहोर की पत्नी बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गई और गांव वालों को आवाज देकर बुलाया. ग्रामीणों की मदद से भालू को भगाया गया और दोनों व्यक्तियों को किस्को लाया गया.
NEWSTODAYJHARKHAND.COM