भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल का सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह संपन्न।क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
रांची।
भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल का सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह संपन्न।क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……..
रांची। भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल का सदस्यता ग्रहण सह मिलन समारोह धुर्वा स्थित गायत्री मंदिर के बगल में संपन्न हुआ। उक्त समारोह में दर्जनों की संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समारोह को सबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गये जन कल्याणकारी कार्यों से झारखंड की जनता पूरी तरह संतुष्ट है। इसलिए इतनी तादात में लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहे हैं। राज्य की रघुवर सरकार जनता के हित में कार्य कर रही है।उक्त अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, वार्ड 39 के पार्षद वेद प्रकाश सिंह, वार्ड 40 के पार्षद सुचिता रानी राय, भाजपा नेता विनय जायसवाल, धुर्वा भाजपा अध्यक्ष धनञ्जय सिंह, धुरवा सदस्यता प्रभारी शिवेश सिंह, प्रभारी मुकेश सिंह, शिवगोविंद पांडेय, हरेंद्र सिंह, अभय झा पवन ओझा सहित कई लोग उपस्थित थे।