भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
1 min read
धनबाद।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
धनबाद। आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा धनबाद जिला इकाई द्वारा नया बाजार सुभाष चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई और केन्द्र में मोदी सरकार की जमकर तारीफ की गई। मोर्चा के जिला अध्यक्ष बब्लू फरीदी ने कहा कि भाजपा कहने पर नहीं करने पर विश्वास रखती है। मोदी जी द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए कदम से देश के हर नागरिक का सीना 56 इंच का हो गया है। इसके लिए सेना एवं मोदी जी को आभार व्यक्त करते हुए देश का हर अल्पसंख्यक सरकार और सेना के साथ है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहसिन खान, इमरान शेख, गजनफर खान, मोजम्मिल, नौशाद खान, राजा मुम्ताज दौलताना, तनवीर गद्दी, छोटू खान, तौकीर जहीर अंसारी, सम्मी खान, टिन्कू अंसारी, अरशद गद्दी, खुर्शीद आलम, मोद कासिद गद्दी, ताकिब हुसैन, कपिल कुमार, मो. आदिल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।