भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आभार यात्रा निकालकर पूरे प्रदेश में जनजाति समाज के बीच जाकर आभार व्यक्त करेंगे। पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
रांची।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आभार यात्रा निकालकर पूरे प्रदेश में जनजाति समाज के बीच जाकर आभार व्यक्त करेंगे। पढ़ें पूरी खबर……
रांची। हरमू प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक रामकुमार पहान जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और विकास कार्यो से प्रभावित होकर झारखंड के जनजाति समाज का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है जिसके काऱण राज्य की आधी से अधिक जनजाति आरक्षित विधानसभा सीटों पर भाजपा अन्य दलों से बेहतरीन प्रदर्शन किया है|
आगे श्री पहान ने कहा कि विपक्षी दलों झामुमो,कांग्रेस, झाविमो की जल,जंगल और जमीन की मुद्दों को आदिवासी समाज ने नकारते हुए राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर भाजपा को वोट दियाहै |भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता आभार यात्रा निकालकर पूरे प्रदेश में जनजाति समाज के बीच जाकर आभार व्यक्त करेंगे| यह कार्यक्रम 11 जून से 30 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा|
इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाये गए है जो इस प्रकार है| राँची महानगर-अनु लकड़ा,सुनील फकीरा कच्छाप,राँची ग्रामीण-बिरसा मिंज,बिरसा पहान,खूंटी-रीता मुंडा,रवि मुंडा,सिमडेगा-अशोक बड़ाईक,कमलेश उराँव,गुमला-आशेष बारला, विजया पहान,लोहरदगा-बिंदेश्वर उराँव,जगरनाथ भगत,पलामू-देवमोहन सिंह,मोहन सिंह,लातेहार-मंजू सिंह,रुपलष्मी मुंडा,गढ़वा-रघुपाल सिंह,अर्जुन सिंह,गोड्डा-साहेब हांसदा,परितोष सोरेन,सरायकेला-खरसावां-बास्को बेसरा,अनंतराम टुडू,प सिंहभूम-पुतकर हेम्ब्रम,गीता बुलमुचु, पूर्वी सिंहभूम-लखन मार्डी, रामजीत मार्डी,जमशेदपुर महानगर-बारी मुर्मू,सोभा सामंत,देवघर-सुरेश मुर्मू,अर्जुन सोरेन,जामताड़ा-दिलीप हेम्ब्रम,पाकुड़-दानिएल किस्कू,बाबुधन मुर्मू,साहेबगंज-दुर्गा मरांडी,रमेश टुडू,दुमका-बिशु टुडू,मनोज सोरेन,रामगढ-नूतन पहान,नकुल तिर्की,चतरा-हरेकृष्ण सिंह,गिरिडीह-लखि हेम्ब्रम,राय मुनि देवी,बोकारो-लालचंद मरांडी,लखि हेम्ब्रम,धनबाद-जानकी कोड़ा, रितवरण सोरेन,हजारीबाग-रामरतन मुंडा,पवन मुंडा|