भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने से झारखंड का दौरा रद
1 min read
(रांची)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने से झारखंड का दौरा रद…..!
रांची।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं, उन्हें बुधवार रात करीब नौ बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया।
शाह को स्वाइन फ्लू हो जाने के कारण उनका 19 जनवरी का झारखंड में गोड्डा के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। बाद में उनके दौरे की नई तिथि की घोषणा होगी.जिलाध्यक्ष राजेश झा ने इसकी पुष्टि की है…..!
अमित शाह ने खुद ट्वीट करके स्वाइन फ्लू होने की जानकारी दी है। एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है….!
एम्स के अनुसार, उन्हें बुखार, सांस लेने में तकलीफ व सीने में परेशानी के कारण एम्स लाया गया।
एम्स का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार है और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी….!