ब्रेकिंग।युवा कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन
1 min readनीरज सिन्हा।
धनबाद।
जिला युवा कांग्रेस की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर जमशेदपुर में कांग्रेस कमेटी युवा कांग्रेस के अध्यक्षों पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज करने के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया गया जिस का अध्यक्षता धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार संभव सिंह ने की ,धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम इस घटना की विरोध करते हैं साथ ही सरकार से मांग करते हैं हमारे साथी जो शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे उनको बेवजह बुरी तरह से पीटा गया है इस कार्य में जो भी पुलिसकर्मी दोषी हैं उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए उसे सस्पेंड किया जाए आज झारखंड में प्रशासन नाम की चीज नहीं रह गया है विपक्षी दलों का आवाज को बंद करने के लिए दबाने के लिए जो पब्लिक के लिए उठता है उनके साथ इसी प्रकार का व्यवहार किया जाता है जो की गलत है इसलिए हम मांग करते हैं सरकार जांच करें । युवा जिलाध्यक्ष कुमारसंभव सिंह ने कहा सरकार दोषी पुलिसकर्मियों पर अविलंब करवाई करें अन्यथा हम युवा पूरे झारखंड में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे हमारी मांगों को इस तरह से सरकार नहीं कुचल सकती है कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारसंभव सिंह एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कुमार अभिनव महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता राना मदन महतो अनिल साहू नवीन सिंह कृति भूषण युवा विधानसभा उपाध्यक्ष शब्बीर अली युवा महासचिव विधानसभा रवि शंकर सिंह एनएसयूआई महासचिव शिवम सिंह सुशील सिंह गोपाल कृष्णा कामता पासवान रोशन सिंह अभिषेक कुमार जितेंद्र कुमार सिराज खान तौफीक रजा मुबारक खान राहुल चौबे पूर्णिमा देवी आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे