ब्रह्माकुमारी, चैधरी बगान, हरमू रोड द्वारा आध्यात्मिक समर कैम्प का समापन। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
रांची।
ब्रह्माकुमारी, चैधरी बगान, हरमू रोड द्वारा आध्यात्मिक समर कैम्प का समापन। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…….
रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, चैधरी बगान हरमू रोड के पवित्र तत्वावधान में आध्यात्मिक समर कैम्प का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तीन दिनो तक चला।
इस कार्यक्रम में लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। समर कैम्प के आयोजन का मुख्य उद्ेश्य आने वाली पीढी में जीवन मूल्यों का विकास करना है। वर्तमान समय में मानव ने जीवन के सुख सुविधाओं की वस्तुओं से स्वयं को खुब सजाया है।
परंतु आत्मिक सुख, शांति, संतोष, दया, करूणा आदि जीवन मूल्य मानव में पूर्णतः समाप्त हो चुके है। सामाजिक उथल-पुथल का मुख्य कारण स्वार्थ है। कार्यक्रम के माध्यम से जीवन मूल्यों का परिचय बच्चों को कराया गया।
नन्हें बच्चों की रिमझिम ने पूरे वातावरण को उमंग उत्साह और आनंद से भर दिया। कैम्प में बच्चों को उनके जीवन में सफलता और उज्जवल भविष्य के लिए अनेक आवश्यक बातों की गहराई का अवलोकन कराया गया। जैसे एकाग्रता कैसे बढ़ाएॅ, आज्ञा पालन से ही उन्नति व सफलता आदि बातों पर उनके निजी जीवन को और साफ व सुन्दर करने का प्रयास किया गया। बच्चों में गजब का उमंग उत्साह देखने में आ रहा था। खेल कूद व अनेक प्रकार की प्रतियोगिता बच्चों को जीवन में सदा हर परिस्थिति को खेल और सदा अव्वल आने का उदेश्य दे रही थी जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कैम्प में बच्चों का हूनर उनके अन्दर से सामने प्रत्यक्ष दिख रहा था जो देखने योग्य था।
बच्चों के साथ आए उनके माता-पिता भी बहुत प्रभावित थे। ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा ”बच्चे पवित्र हैं, भगवान का रूप हैं व देश के भविष्य हैं और ऐसे अपने भविष्य को इतनी सुंदर रीति से तराशना व संवारना ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा अपने वृहद स्तर पर किया जा रहा है। उन्हों का कहना था ऐसे कैम्प बच्चों में उमंग उत्साह भर देता है। ऐसा अध्यात्मिकता से रंगा हुआ कैम्प समय-समय पर होते रहना चाहिए।