होली में असमाजिक तत्वो पर रहेगी विशेष नजर
1 min read
बोकारो थर्मल थाना में होली को ले शांति समिति का बैठक, असमाजिक तत्वो पर विशेष नजर- उमेश
NEWSTODAY (ब्यूरो चीफ-बबलु कुमार)बोकारो थर्मल:- होली त्योहार को लेकर गुरुवार को बोकारो थर्मल थाना में इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर के अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक किया गया। बैठक में नई बस्ती, राजा बाजार, बोकारो थर्मल, फेज टू, कथारा व जारंगडीह के गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक में पूरे थाना क्षेत्र के स्थानों में होने वाली होलिका दहन, होली आदि की जानकारी ली गई। संबोधित करते हुए इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि कोई भी त्योहार भाईचारा का संदेश देने वाला होता है लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा खलल डालने का प्रयास किया जाता है जिसके कारण त्योहार फीका पड़ जाता है।
कहा कि त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी में जुट गई है त्योहार में कोई भी किसी प्रकार का गड़बड़ी या खलल डालने का प्रयास किया तो पुलिस सीधे कारवाई करेगी। त्योहार में विशेष कर नशेड़ी व बिक्रेता पर नजर रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया श्यामबिहारी सिंह,मोतीलाल महतो, बाबूलाल गिरी, मो इम्तियाज अंसारी, विल्सन फ्रांसिस, जानकी महतो, मनीर आलम, घनश्याम प्रसाद, श्रवण सिंह, महबूब आलम, बालेश्वर यादव, दशरथ महतो, चन्द्रदेव घांसी, अनवर आलम, मो शकील आलम, पप्पू मियां, सुदेश भुइयां आदि उपस्थित थे।