बोकारो: चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, आरजीवीएम ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का फूंका पुतला
1 min read
अमर शहीदो को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
NEWSTODAYJ संवाददाता बोकारो/फुसरो- राहुल गांधी विचार मंच बोकारो जिला के तत्वावधान में बुधवार को फुसरो बैंक मोड़ में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया गया। वहीं बेरमो प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर भारत चीन हिंसक झड़प मे शहीद हुए भारत माता के अमर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इससे पूर्व भूतबंग्ला रानीबाग से राहुल गांधी विचार मंच के पदाधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली में भारत माता की जय, वीर शहीद जवान अमर रहे, चीनी राष्ट्रपति शी जीम्पिंग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहें थे। वीर सपूतों की शहादत पर लोगो का गुस्सा काफी दिख रहा था।
ये भी पढ़े…
को-ऑपरेटिव बैंक के कैशियर पर 33 करोड़ रुपए घोटाला मामले में सीआईडी ने किया गिरफ्तार…
यहां उपस्थित राष्ट्रीय सचिव विल्सन संजय ने कहा वीर शहीदों की कुर्बानी बेकार नही जाएगी। उनके शहादत का बदला भारत माता के जवान लेंगे। चीन से बदला लेने के लिए पूरा देश एकजुट है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष गुप्ता प्रदेश कोऑर्डिनेटर जितेंद्र तांती, जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह जिला सचिव जफर खान, महिला विंग के जिला अध्यक्ष पिंकी देवी, वीरू गंजू, गजेंद्र कुमार सिंह मोहम्मद इनामुल रब बृजेश नंदन यादव अशोक राज विश्वकर्मा नरेश करमाली अजय चौहान प्यारेलाल दीपक सिंह, आशीष कुमार पप्पू कुमार राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे।