बोकारो : गोमिया में वज्रपात से एक की मौत एक घायल
1 min read
बोकारो: गोमिया में वज्रपात से एक की मौत एक घायल
NEWSTODAYJ (संवाददाता) गोमिया – गोमिया प्रखंड मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर बड़की सीधाबारा पंचायत के कसियाडीह ग्राम में मंगलवार को वज्रपात से एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका पौता 12 साल के बबलू कुमार भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार भोला महतो 60 वर्ष खेत में हल जोत रहा था, उसी समय बज्रपात हुई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गए पौता बबलू कुमार भी घायल हो गया। इस संबंध में चतुरचट्टी थाना को सूचना मिल गई है। मृतक के दो बेटे हैं। तुलसी महतो और बंधन महतो। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
ये भी पढ़े…
बोकारो: कसमार के सेवाती घाटी में ट्रैकर की चपेट में आने से सवारी की मौत