बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दिन-दहाड़े 9.50 लाख की लूट। पढ़ें पूरी खबर…..
1 min read
धनबाद।
बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से दिन-दहाड़े 9.50 लाख की लूट। पढ़ें पूरी खबर…..
धनबाद। धनबाद के सबसे अधिक व्यस्ततम जगह बिग के समीप बैंक ऑफ इंडिया के कोलाकुसमा शाखा में बुधवार को अपराधियों ने दिन दहाड़े डाका डाला। दोपहर करीब दो बजे आठ-दस की संख्या में डकैतों ने बैंक में प्रवेश किया। हथियार के बल पर बैंक कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ ही बैंक में उपस्थित ग्राहकों को काबू किया। इसके बाद डकैती की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गए। उन्होंने बैंक का 9.50 लाख रुपये लूट लिया।
जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया की कोलाकुसमा शाखा धनबाद-गोविंदपुर मुख्य सड़क पर बिग बाजार के नजदीक विनोद गुप्ता के मकान के दूसरे तले पर स्थित है। घटना के समय बैंक में आठ ग्राहक थे। आठ-दस की संख्या में अपराधी करीब दो बजे के बाद पहुंचे। डकैत हथियार के से लैश थे। जिस समय अपराधियों ने धावा बोला बैंक का गार्ड लघु शंका करने गया था। सबसे पहले अपराधी बैंक मैनेजर रंजीत दत्ता की केबिन में पहुंचे तथा उन्हें काबू किया। जैसे ही गार्ड बिष्णु देव सिंह पहुंचे अपराधियों ने उनकी बंदूक छीन ली।
अपराधियों ने बम विस्फोट कर सबको उड़ा देने की धमकी देकर नियंत्रित किया। इसके बाद ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया। बैंक मैनेजर और खजांची से लॉकर खुलवाया और करीब 11 लाख रुपये लेकर आराम से निकल गए। सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर भी निकाल ले गए।
घटना के दाैरान अपराधियों ने गार्ड बिष्णु देव सिंह की बंदूक छीन ली थी। बंदूक तीसरे तल्ले से बरामद हुई। जाते समय डकैत बैंक में ही दो जिंदा बम छोड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी किशोर काैशल और सिटी एसपी पीयूष पांडेय पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि डैकतों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा को सील कर दिया गया है तथा छापेमारी की जा रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का उद्भेदन और डकैतों की गिरफ्तारी का दावा किया।