बेरमो कोयलांचल के भक्तों ने आज दूसरे दिन की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
बोकारो।
बेरमो कोयलांचल के भक्तों ने आज दूसरे दिन की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा। पढ़ें पूरी खबर…….
बेरमो। कोयलांचल क्षेत्र के दर्जनों दुर्गा पूजा पंडाल एवं मंडलों में कल रविवार को कलश स्थापन के साथ नवरात्र शुरू हो गया है। वहीं आज भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की। बताते चलें कि क्षेत्र के करगली बाजार ,ढोरी स्टाफ क्वार्टर ,बंगाली नावाखाली पाड़ा ,कारो ,अमलो, करगली गेट, सुभाष नगर,जवाहर नगर, जरीडह, कथारा, जारंगडीह, कुरपनिया,मकोली सेंटर्ल कॉलोनी, सिंह नगर, कल्याणी आदि दर्जनों, पूजा पंडालों में नवरात्र को लेकर कल ही विधिविधान व मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापन की गयी। वही फुसरो बाजार बैंक मोड़ स्थित सार्वजनिक दुर्गामंडप में शास्त्रीश्रीकांत पंडित ने जजमान शिव कुमार सिंहा सह पत्नी रिमा सिंहा के हाथों विधिविधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापन कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
मौके पर प्रतिमा सिंह, निशा सिंह, रूचि सिंह, सुनिता देवी,मीना देवी, रिना देवी,किरण गुप्ता,नेहा गुप्ता, घनश्याम प्रसाद, अनिल गुप्ता, दयानंद प्रसाद बरनवाल, गंगा बरनवाल, विनय कुमार, ओमप्रकाश अग्रवाल, अंकुर कुमार, सव्रत सिंहा ,गुलशन ठाकुर सहित पूजा समिति के नरेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार चाण्डक, धर्मेंद्र सिंह, मनोज गुप्ता, खिरोधर राज,संजय सिंह, संतोष चौरसिया,नगेंद्र सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।