
बेकाबू कोरोना का दुनियाभर में कहर 2.32 लाख नए मामले-अबतक 5.86 लाख लोगों की मौत
NEWSTODAYJ – बेकाबू कोरोना महामारी का आलम ऐसा है कि दुनियाभर हर दिन दो लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही हैl दुनिया में पिछले 24 घंटे में 2.32 लाख नए मामले सामने आए हैं और 5,693 लोगों की मौत हो गईl वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 36 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 86 हजार के पार पहुंच गई हैl इधर ठीक होने वालों का आंकड़ा भी 80 लाख से ज्यादा हो चूका हैl जबकि दुनियाभर में अभी भी 50 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी हैl
ये भी पढ़े…
रिकॉर्ड 316 कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के साथ झारखण्ड में कुल संख्या 4562-धनबाद से मिले 14
दुनियाभर के देशों का कोरोना हाल…
- अमेरिका: केस- 3,615,991, मौतें- 140,101
- ब्राजील: केस- 1,970,909, मौतें- 75,523
- भारत: केस- 970,169, मौतें- 24,929
- रूस: केस- 746,369, मौतें- 11,770
- पेरू: केस- 337,724, मौतें- 12,417
- चिली: केस- 321,205, मौतें- 7,186
- मैक्सिको: केस- 311,486, मौतें- 36,327
- साउथ अफ्रीकाः केस- 311,049, मौतें- 4,453
- स्पेन: केस- 304,574, मौतें- 28,413
- यूके: केस- 291,911, मौतें- 45,053