बीसीसीएल कर्मी रंगे हाथ पकड़ाये रिश्वत लेते
1 min read
न्यूज टुडे
झरिया।
नबाद CBI की टीम ने आज BCCL के बस्ताकोला एरिया के दोबारी परियोजना में कार्यरत एक PF क्लर्क संजय निषाद को 2000 रूपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। CBI की टीम क्लर्क को गिरफ्तार करने के बाद घंटो उसके ऑफिस की तलासी ली ,फिर कुछ कागजात ले उसे अपने साथ धनबाद ले गयी। आप को बताते चले की दोबारी परियोजना कार्यालय में कार्यरत PF क्लर्क संजय निषाद कुईया कोलियरी में कार्यरत रूपा बाउरी नामक महिला कर्मी से PF कंट्रीब्युसन के लिये पांच हजार रूपये की मांग कर रहा था ,क्योकि महिला कर्मी पहले इसी परियोजना में कार्यरत थी ,लेकिन दो वर्ष पूर्व उसका तबादला कुईया कोलियरी हो गया था। PF कंट्रीब्युसन नहीं मिलने के कारण कुईया प्रबंधन उसे बार बार कागजात लाने को कह रहा था ,इसी को लेकर वह कई माहो से परेशान थी ,जब कोई आशा की किरण नहीं दिखाई दी तो अंत में वह महिला कर्मी ने थक हार कर इसकी सुचना CBI टीम को दी ,जिसके बाद जाल बिछाया गया और कर्मी ने अभी फिलहाल दो हजार रूपये देने की बात PF क्लर्क को कही और रुपया बाद में देने की बात कही। जिसके बाद क्लर्क राजी हो गया ,उसके बाद महिला रुपया लेकर क्लर्क को ऑफिस बुलाया। जैसे ही महिला कर्मी रुपया संजय निषाद को दिया पहले से ही घाट लगाये बैठी
CBI की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
उसके बाद तो मानो पुरे परियोजना में सनसनी फ़ैल गयी ,कई अधिकारी से लेकर कर्मचारी ऑफिस छोड़ हटने में ही अपनी भलायी समझी। उसके बाद CBI की टीम ने घंटो उसके ऑफिस को खंगाला और कई कागजात को जप्त किया। वही मामले के बाद CBI अधिकारी ने बताया की PF के कागजात भेजने के नाम पर क्लर्क पांच हजार रूपये की मांग कर रहा था ,दो हजार में राजी हुआ और उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
न्यूज़ टुडे झारखंड रखे आपके आसपास की खबरों से आपको आगे आप हमें ईमेल भी कर सकते हैं&newstoday jharkhand@gmail.com watsaap 9386192053/