बीते दिवस 14 नए मरीजों के मिलने के साथ झारखण्ड में आंकड़ा 472
1 min read
बीते दिवस 14 नए मरीजों के मिलने के साथ झारखण्ड में आंकड़ा 472
NEWS TODAY – बीते देर रात बोकारो में तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है। इनमें से एक उत्तर प्रदेश के कानपुर से और दूसरा महाराष्ट्र से लौटा है। दोनों ही प्रवासी मजदूर हैं। दोनों को गोमिया स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। एक गोमिया प्रखंड के साडम चटनियाबागी का है, जबकि दूसरा नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो का निवासी है। जबकि एक अन्य मरीज चास निवासी है, वह मुंबई से आया था। बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया तीनों का सैंपल 16 मई को पीएमसीएच धनबाद भेजा गया था। गुरुवार देर रात उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़े…
इसके बाद तीनों संक्रमित को बोकारो जनरल अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही उनकी हिस्ट्री भी ली जा रही है। तीन संक्रमितों के पुष्टि होने के बाद जिले में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इनमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है और एक की मृत्यु के उपरांत संदिग्ध मानकर उनका सैंपल जांच पीएमसीएच भेजा गया है। अन्य स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। सूबे में गुरुवार को 14 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 472 पहुंच गया है। 14 नए मरीजों में बोकारो व गुमला के 3, रांची, गढ़वा, पू.सिंहभूम के 2-2 तथा धनबाद और गिरिडीह में 1-1 मरीज मिले हैं।