बीडीओ पर जानलेवा हमला मामले का हुआ उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार…..
1 min read
समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे,,,,,,9386192053,,,,,,,,,,
गिरीडीह।
बीडीओ पर जानलेवा हमला मामले का हुआ उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार….
गांडेय बीडीओ को नहीं दूसरे युवक को मारने आए थे किलर……
गिरिडीह : गांडेय बीडीओ समेत दो लोगों पर गोली चलाने वाली घटना का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अपराधियों में एक की गिरफ्तारी रामगढ़ से तो दूसरे कई हजारीबाग के घाटो से शुक्रवार की रात को की गयी।
पुलिस ने अपराधियों के पास से वह रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया है जिससे अपराधियों ने गोली चलायी थी। साथ ही जिस होंडा साइन बाइक पर सवार होकर अपराधी गांडेय पहुंचे थे, उसे भी जब्त कर लिया है। वंही पुलिस ने गांडेय के एक नामचीन व्यक्ति को भी इस मामले में हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गये दोनों अपराधी कॉंट्रैक्ट किलर हैं। हालांकि गिरिडीह पुलिस और अभियान में शामिल अधिकारी अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।
विदित हो कि बीडीओ प्रभाकर को गोली मारने के बाद बीते चार अगस्त की रात से ही पुलिस इस घटना के उद्भेदन में जुटी थी। घटना के दूसरे दिन डीआईजी पंकज कंबोज गिरिडीह पहुंचे और एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के साथ घटनास्थल का मुआयना किया था।
बाद में सदर एसडीपीओ मनीष टोप्पो व डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्र की अगुवाई में एक टीम गठित की गयी थी जिसमे इंस्पेक्टर आरके राणा के साथ महिला थाना प्रभारी विंध्यवासिनी सिन्हा समेत टेक्निकल सेल के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था।
जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि अपराधी बीडीओ को मारने नहीं आये थे। बल्कि उनके निशाने पर एक युवक था। जिसे मारने का कॉंट्रैक्ट रामगढ़ घाटो के अपराधियों ने लिया था। जांच के क्रम में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि उस युवक की हत्या की साजिश युवक की पत्नी ने अपने एक करीबी के साथ मिलकर बनायी थी। पुलिस ने शुक्रवार को गांडेय के उस नामचीन युवक को भी अपने हिरासत में ले लिया है।
एसआईटी ने मामले की जांच के दौरान उन अपराधियों की पहचान कर ली जिन्होनें गोली चलायी थी। बाद में पुलिस गांडेय, बगोदर,जमुआ, जामताड़ा और मिहिजाम थाना क्षेत्र पहुंच कई जानकारी हासिल की।
बाद में पुलिस ने अपराधियों को दबौचने के लिये रामगढ़ और हजारीबाग में डेरा डाल दिया और शुक्रवार की रात को दोनो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
रखे आप को आप के आस पास के खबरों से आप को आगे.newstodayjharkhand.com watsaap 9386192053