बिहार, यूपी और झारखंड में सक्रिय नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर….
1 min read
गढ़वा।
बिहार, यूपी और झारखंड में सक्रिय नक्सली हथियार के साथ गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर….
गढ़वा। बिहार, यूपी और झारखंड में सक्रिय नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि टीपीसी के एरिया कमाण्डर मनोज सिंह खरवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मनोज सिंह खरवार बिहार के रोहतास,यूपी के सोनभद्र और झारखंड के सीमावर्ती जिला गढ़वा,पलामू,चतरा में सक्रिय था। उसके खिलाफ कई थानों में मामला दर्ज है। वहीं खबर के अनुसार मनोज सिंह खरवार यूपी पुलिस के दबिश के बाद भाग कर गढ़वा आ रहा था।
जिसके बाद पुलिस ने नगर उंटारी थाना क्षेत्र के तुलसीदामर घाटी से उसे गिरफ्तार किया।