बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या। जानें क्या है मामला…?
1 min read
सिवान।
बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या। जानें क्या है मामला…?
सिवान। बिहार में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रहे हैं। इतना ही नहीं अपराधी इन घटनाओं को बेखौफ अंजाम तक दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सिवान का है, जहां दोस्तों के साथ पार्टी करना एक युवक पर भारी पड़ गया। पार्टी कर रहे दोस्तों के बीच हुए विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सिवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरजा मौजे का है, जहां कुछ लड़के पार्टी कर रहे थे और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसी विवाद के चलते युवक सलमान को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे के कारणों का पता कर रही है। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी हैं। मृतक के पिता ने बताया भी टड़वा के कुछ लोग आए थे और गोली मारकर बेटे की जान ले ली। वहीं पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली वह जांच में जुट गई है।