बिहार में बाढ़ का कहर जारी, अबतक 29 लोगों की हो चुकी है मौत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……….
1 min read
पटना।
बिहार में बाढ़ का कहर जारी, अबतक 29 लोगों की हो चुकी है मौत। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……….
पटना। बिहार में बाढ़ का तांडव जारी है। बताते चलें कि बिहार में बाढ़ से अबतक 29 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जिलों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जानलेवा रूप ले लिया है। बाढ़ से बिहार के 8 जिले प्रभावित हैं। बताते चलें कि बिहार की 12 लाख से ज्यादा की जनसंख्या बाढ़ग्रस्त इलाकों में है। बिहार के अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी जिले में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है। जानकारी के अनुसार बाढ़ से अररिया में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, तो मोतिहारी में 10 लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। सीतामढ़ी में बाढ़ से अबतक 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में मौत का आंकड़ा तीन है।
दरभंगा में बाढ़ से अब तक दो की मौत की खबर है, वहीं शिवहर में बाढ़ से अब तक एक शख्स की मौत हुई है। राज्य सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम लगातार जारी है। लोग प्रभावित इलाकों से निकल कर सड़कों पर शरण लिए हैं। बिहार में बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी लगी है।