बिहार में डाक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों की बढ़ी मुश्किलें। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……….
1 min read
पटना।
बिहार में डाक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों की बढ़ी मुश्किलें। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……….
पटना। बुधवार को देश भर के डॉक्टरों ने लोकसभा से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) विधेयक, 2019 पास होने के खिलाफ हड़ताल का एलान किया है।ऐसे में राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में इस हड़ताल का असर है। इस विधेयक के खिलाफ बिहार के डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं। जिसेक बाद मेडिकल कॉलेज से लेकर पीएचसी तक सभी डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं। डॉक्टरों ने एनएमसी बिल को डॉक्टर और मरीज विरोधी बताते हुए कहा कि किसी भी सूरत में राज्यसभा में यह बिल अब पास नहीं होने देंगे। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि इस बिल से साइंस को गिरवी रख दिया गया है और अब छात्रों का भी डॉक्टर बनने का सपना टूट जाएगा, क्योंकि अब सीट बेची जाएंगी। साथ ही नन मेडिकल पर्सन को इस बिल के बाद मॉडर्न मेडिसिन के लिए परमिशन मिलना दुर्भाग्य बताया। डॉक्टरों के एसोसिएशन ने बताया कि इस हड़ताल में पटना समेत पूरे बिहार के निजी और सरकारी डॉक्टर भी शामिल होंगे। हड़ताल के दौरान बिहार के अस्पतालों के ओपीडी और वार्ड में डॉक्टर सेवाएं नहीं देंगे, हालांकि डॉक्टरों ने इस हड़ताल से इमरजेंसी सेवाओ को अलग रखा है और सभी अस्पतालों में इमरजेंसी की सेवाएं चालू रहेंगी।