बिहार में आयी बाढ़ की नीतीश कुमार कर सकते हैं समीक्षा बैठक। पढ़ें पूरी खबर…….
1 min read
पटना।
बिहार में आयी बाढ़ की नीतीश कुमार कर सकते हैं समीक्षा बैठक। पढ़ें पूरी खबर…….
पटना। बिहार में जारी बाढ़ के कहर के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह बैठक रविवार शाम सीएम नीतीश अपने आवास 1 अणे मार्ग में हो सकती है। वहीं, सूबे के जल संसाधन मंत्री पल-पल बाढ़ के हालात की जानकारी ले रहे हैं। बिहटा से एनडीआरएफ की एक टीम दरभंगा रवाना की गई है। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने जानकारी दी कि बाढ़ और बारिश की जानकारी हर पल ली जा रही है। साथ ही अधिकारियों को किसी तरह की कोताही न बरतने का आदेश दिया गया है। बता दें कि बिहार में बाढ़ से अब तक पांच लोगों के मौत हो चुकी है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि दो की ही हो सकी है। गौरतलब है कि बिहार के छह जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। कई इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है, तो वहीं रेल यातायात भी बाधित है। लोग अपने सामान, बच्चे और मवेशियों के साथ सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। सरकार की तरफ से बनाए गए रिलीफ कैंपों ने काम करना शुरु कर दिया है और बाढ़ पीड़ितों को पूरी सहायता पहुंचायी जा रही है।