बिहार महागठबंधन में बड़ी फूट, विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी मांझी की पार्टी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
1 min read
पटना।
बिहार महागठबंधन में बड़ी फूट, विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी मांझी की पार्टी। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर………
पटना। बिहार महागठबंधन में बड़ी फूट हो गई है। जीतन राम मांझी की पार्टी ने अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बताते चलें कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने 2020 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया है। वहीं पार्टी अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा पार्टी को बचाने का सवाल है, इसलिए यह फैसला लेना पड़ा है। उन्होंने कांशीराम की राह पर राजनीति करने की बात कहते हुए कहा कि महागठबंधन में किसी तरह का समन्वय नहीं बचा है। हमने इस मसले पर पूर्व मुख्यमत्री राबड़ी देवी से भी बात की, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा हमारी पार्टी के अस्तित्व संकट में पड़ गया है। हमने इसे बचाने के लिए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि राजद बड़ी पार्टी है, उस पर फर्क नहीं पड़ेगा। मांझी के बयान पर राजद नेता सुबोध राय ने कहा कि किसी को पकड़कर नहीं रखा जा सकता। लोकतंत्र में सभी स्वतंत्र हैं। जो गठबंधन में रहना चाहें वे रहें, जो जाना चाहते हैं, वे वे चले जाएं।