बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से हैं चिंतित। पढ़ें पूरी खबर……..
1 min read
पटना।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से हैं चिंतित। पढ़ें पूरी खबर……..
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव से चिंतित हैं। उनका कहना है कि लोगों को अब अख़बार और न्यूज़ चैनल से ज़्यादा सोशल मीडिया पर भरोसा हो रहा है, जो शुभ संकेत नहीं है। नीतीश ने कहा कि जब कोई घटना होती है तो बढ़ा चढ़ाकर दिखाया और लिखा जाता है, लेकिन जब उसी मामले का खुलासा होता है तब उसे जगह नहीं दी जाती। जनता का भरोसा किस पर है, वह हाल में साबित हो गया। उन्होंने गृह विभाग से सम्बंधित बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि उनका काम जनता की सेवा करना है और इसी को वे अपना धर्म – समझते हैं।