बिहार के आधा दर्जन जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू, लोगों का जीना हुआ बेहाल। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
1 min read
पूर्णिया।
बिहार के आधा दर्जन जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू, लोगों का जीना हुआ बेहाल। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर……
पूर्णिया। इन दिनों बिहार के लगभग आधा दर्जन जिलों में बाढ़ से हालात बेकाबू हैं। बताते चलें कि बिहार के सीमांचल क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है जिससे लोगों का जीना बेहाल हो गया है। अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल और पूर्णिया में दिनों दिन हालात सुधरने के बजाए बिगड़ती जा रहा है। इन जिलों से बहने वाली सभी नदियों में जलस्तर खतरे के निशान को क्रॉस कर चुकी हैं। अघोषित बाढ़ से नदी दियारा के इलाकों में रह रहे सैकड़ों गांव जलमग्न हो चुके हैं। हजारों लोगों को स्कूल और हाईवे या फिर तटबंधों पर शरण लेनी पड़ी है। बाढ़ में खेत डूबने पर धान किसानों की मेहनत पर पानी फिर गई है।
वैसे ही मॉनसून देरी से आने पर किसान परेशान थे। ऊपर से बाढ़ की आफत ने नींद चैन उड़ा रखी है। दरअसल नेपाल के तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश का असर सीमांचल क्षेत्रों में व्यापक रुप से दिखने लगा है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में नदी किनारे रह रहे लोगों को 2017 के भीषण बाढ़ की याद सताने लगी है। वहीं आपको बताते चलें कि राज्य की कोसी, महानंदा, मेची, परमान, बकरा, कनकई सहित अन्य सहायक नदों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी पूरी तरह भर चुका है।