बिगड़े रिश्तों के बीच पाकिस्तान भारत से पोलियो मार्कर का करेगा आयात
1 min read
बिगड़े रिश्तों के बीच पाकिस्तान भारत से पोलियो मार्कर का करेगा आयात
NEWS TODAY :: पोलियो की खुराक देने के बाद उनकी अंगुलियों पर पहचान के लिए निशान लगाने वाला मार्कर की आयात का फैसला पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने लिया है। अपने व्यापारिक संबंधों को निलंबित करने के कुछ ही महीनों बाद पाकिस्तान अब भारत से पोलियो मार्कर का आयात करने का फैसला लिया है।
आपको बता दें कि यह तय करने के लिए कि बच्चों को खुराक दी गई है, गैर-जहरीले मार्कर की जरूरत होती है। दुनिया में WTO से मान्यता प्राप्त सिर्फ 2 विनिर्माता हैं, एक भारत में और दूसरा चीन में। चीनी मार्कर के साथ गुणवत्ता संबंधी समस्या है, लेकिन भारत से मार्कर का आयात किया जा रहा है। WTO ने भारतीय विनिर्माता को 8 लाख मार्कर के ऑर्डर दिए हैं। सफदर ने बताया कि इतना भंडार अगले दो राष्ट्रव्यापी अभियान के लिए काफी होगा।एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को भारत से एक बार पोलियो मार्कर आयात करने के लिए इजाजत देने का फैसला किया। अफगानिस्तान और नाइजीरिया के अलावा पाकिस्तान तीसरा ऐसा देश है, जहां पोलियो की महामारी आज भी मौजूद है। मार्कर का इस्तेमाल बच्चों को पोलियो की खुराक देने के बाद उनकी अंगुलियों पर निशान लगाने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर में भारत से दवाओं और कच्चे माल के आयात पर प्रतिबंध हटाया गया था।