बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी को मिला मुंगेर से टिकट !
1 min read
मुंगेर।
बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी को मिला मुंगेर से टिकट !
मुंगेर। बाहुबली अनंत सिंह के बाद अब बिहार के मुंगेर सीट से उनकी पत्नी नीलम देवी की उम्मीदवारी को लेकर खबरें सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार नीलम देवी कांग्रेस के सिंबल पर मुंगेर से चुनाव लड़ सकती है। दरअसल इस सीट से इससे पहले अनंत सिंह ने दावेदारी ठोकी थी, परंतु बाहुबली छवि के कारण आनंद सिंह को टिकट देने पर असमंजस बरकरार था। इसी का रास्ता ढूंढते हुए अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। इस सीट से जेडीयू ने जहां बिहार के मंत्री ललन सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, तो वहीं कांग्रेस के टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह दावा ठोक रहे थे। इस सीट के लिए अनंत सिंह ने ना सिर्फ दावेदारी ठोकी थी, बल्कि रोड शो कर लोगों से वोट भी मांगा था।
हालांकि इस सीट से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर औपचारिक घोषणा बाकी है। ऐसे में यदि नीलम देवी मैदान में उतरती है, तो उनका मुकाबला सीधा ललन सिंह बनाम अनंत सिंह का होगा। गौरतलब है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से मुंगेर सीट पर सभी की नजर टिकी हुई है।
एक तरफ अनंत सिंह को टिकट देने के लिए कांग्रेस सॉफ्ट मूड में थी, तो वहीं राजद किसी भी सूरत में अनंत सिंह को टिकट नहीं देना चाहती। इसी के चलते अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला दिया। बता दें कि वर्तमान में अनंत सिंह खुद मोकामा के निर्दलीय विधायक है। 2015 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपने पति के लिए वोट मांगे थे। वही इस बार अनंत सिंह अपनी पत्नी के लिए मुंगेर में वोट मांगते दिखाई दे सकते हैं।