
NEWSTODAYJ साहिबगंज : मंगलवार को हुई बारिश ने हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। बारिश की वजह से बरहारवा फरक्का जानेवाले मुख्य सड़क में जाम लगने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि माहतापुर से घोड़ायपाड़ा लॉक गेट तक तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। जाम की वजह से घंटों से लोग परेशान हैं।
यह भी पढ़े…
झारिया विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह ने फोटोग्राफर को पहुंचाई मदद…
जानकारी के अनुसार,बरहारवा से फरक्का जाने वाले यात्री जाम में फंसे रहे। सफर कर रहे यात्री की रफ्तार थम सी गई है। यहां पर लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। इसके अलावा हाइवे पर एंबुलेंस, प्राइवेट गाड़ी मोटर वाहन दोनों तरफ(आने-जाने) से जाम लगा हुआ है।
यह भी पढ़े…
बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि , हड़कप में लोग…
क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।घोड़ाईपाड़ा लॉक गेट के सामने पानी रास्ते मे जमा हो गया है। इसकी वजह से इन जगहों पर तीन से चार फीट गढढा बन गया है।बता दें कि मंगलवार को दोपहर बाद हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। एक बजे से लगभग दो घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। रास्ते में जल जमाव हो गया। बाद में उसी रास्ते से हाईवा गुजरते समय बुरी तरह से फस गया ।लाख कोशिशों के बावजूद निकल न सका और जाम लंबा होता गया। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम था