बाबूलाल मरांडी पहुंचे धनबाद, सैंकड़ों लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की।
1 min read
धनबाद।
बाबूलाल मरांडी पहुंचे धनबाद, सैंकड़ों लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की।
धनबाद। झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो तथा झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री ने आज धनबाद के अग्रसेन भवन में सदस्यता पखवारा की शुरुआत अपने हाथों से की। बताते चलें कि धनबाद के अग्रसेन भवन में आयोजित सदस्यता पखवारा की शुरुआत दोपहर 12 बजे हुई। उक्त अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ढाई लाख नए सदस्य बनाना है। इसी लक्ष्य के साथ सदस्यता पखवारे की शुरुआत की गई है। महज 15 दिनों के अंदर ढाई लाख नए लोगों को जेवीएम से जोड़ने का लक्ष्य साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। झारखंड की जनता विधानसबा चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक सिर्फ और सिर्फ कारपोरेट घरानों के लिए काम किया है झारखंड की गरीब जनता के बारे में तो सोचने का ख्याल भी नहीं किया है।
झारखंड की जनता गरीब से और गरीब होते जा रही है और सरकार सिर्फ बड़ें पूंजीपतियों की जेबें भरने में लगी हुई है। सदस्यता पखवारा कार्यक्रम के दौरान धनबाद के सदस्यता अभियान नगर प्रभारी कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय के नेतृत्व में 140 लोगों ने बाबूलाल मरांडी के हाथों झाविमो की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर लगभग 250 लोगों झारखंड विकास मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।